फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: तटरक्षक विमान हादसाग्रस्त, इंजन फेल होने की आशंका, पांच दिन बाद वीडियो वायरल

Sun, 06 Mar 2022 10:35 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कानपुर

सार

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि चेन्नई से कानपुर आ रहे विमान की लैंडिंग के समय उसका इंजन फेल हो गया। इसके बाद विमान असंतुलित होकर रनवे के किनारे चलता चला गया और लोहे की वस्तु से टकराकर रुक गया।
विज्ञापन
चकेरी एयरपोर्ट पर विमान दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई से कानपुर आ रहा भारतीय तटरक्षक का छोटा विमान लैंडिंग के दौरान चकेरी एयरपोर्ट के रनवे पर हादसे का शिकार हो गया। लैंडिंग के समय ब्रेक लगाने के दौरान विमान असंतुलित हुआ और हवाई पट्टी से उतरकर कुछ दूर पर लगी जालियों से टकरा गया।

विज्ञापन


गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। घटना मंगलवार की बताई गई, जिसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। चकेरी एयरपोर्ट के निदेशक बीके झा ने बताया कि इस घटना का असर घरेलू उड़ानों पर नहीं पड़ा है।

कानपुर से बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली की फ्लाइटें आ-जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम इंडियन कोस्टगार्ड का विमान चकेरी एयरपोर्ट के रनवे पर लैंड कर रहा था। तभी उसका एक इंजन फेल हो गया था। दूसरे इंजन से विमान उतारने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब रनवे पर जहाज आया तो जो इंजन फेल था, उस तरफ विमान घूम गया और रनवे से फिसल कर रनवे के बाहर आ गया। गनीमत रही कि इससे किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

आशंका जताई जा रही है कि जो इंजन फेल हुआ था, वह बंद नहीं किया गया था। इस वजह से विमान का संतुलन बिगड़ गया। फिलहाल जहाज उसी स्थिति में वहां पड़ा है। भारतीय तटरक्षक का जांच दल इसकी जांच करने दिल्ली से आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें