फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ‘नींद में उड़ाते थे फोन’, सोते हुए ट्रक चालकों को बनाते थे निशाना, चार शातिर गिरफ्तार, ये सामान बरामद

Sat, 29 Aug 2026 10:32 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सजेती थाना पुलिस ने रात के वक्त ट्रकों में सो रहे चालकों को अपना निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करने वाले चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब तीन लाख रुपये कीमत के सात एंड्रॉइड मोबाइल और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर कस्बे के सजेती थाना पुलिस ने रात में ट्रकों में सोने वाले चालकों के मोबाइल चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चारो आरोपियों में एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस ने उनके पास से सात मोबाइल व नगदी बरामद की है।

विज्ञापन

थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि दबिश देकर हमीरपुर के कोतवाली क्षेत्र मेरापुर निवासी हरभजन उर्फ छोटू निषाद, मुस्करा निवासी सोहेल, सजेती थाना क्षेत्र के लहुरी मऊ निवासी नितिन कुमार के साथ बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि आरोपी टोल प्लाजा से हमीरपुर के बीच ट्रकों में सो रहे लोगों व चालकों के मोबाइल चोरी करते थे।

विज्ञापन

http://



सात मोबाइल व नगदी भी बरामद

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से तीन लाख कीमत के सात मोबाइल व नगदी भी बरामद की गई है। चारों आरोपियों में सोहेल के खिलाफ चार, बाल अपचारी के खिलाफ दो, हरभजन व नितिन के खिलाफ एक-एक मामला विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें