परीक्षार्थी बोले- एग्जाम के बाद पता चलेगा सब
वहीं, वैष्णवी ने बेहतर नौकरी के अवसर की उम्मीद जताते हुए कहा कि तैयारी अच्छी है, उम्मीद है कि अच्छी परीक्षा होगी और भविष्य में अच्छी वैकेंसी मिलेगी। पहली बार परीक्षा देने आई सोनम ने कहा कि तैयारी अच्छी है...अब परीक्षा के बाद ही सब पता चलेगा।
परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
केंद्र प्रशासक प्रशांत शुक्ला ने बताया कि आज परीक्षा पूरी तरह से यूपीपीईटी द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार संपन्न हुई। केंद्र पर 360 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, 15 कक्ष बनाए गए और प्रत्येक कक्ष में दो शिक्षक तैनात किए गए। उन्होंने आगे बताया कि परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए एंट्री कार्ड, फोटो और मूल पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है।