फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नाले, नालियों पर किए पक्के निर्माण, अतिक्रमण तोड़ने के लिए अभियान शुरू

Mon, 28 Apr 2025 10:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान की शुरुआत महापौर ने सीसामऊ नाले पर बनीं दुकानें, मकान तुड़वाकर की। हर जोन में रोजाना दो नालों, एक नाली से अवैध कब्जे हटवाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम ने सोमवार को नालों, नालियों से अतिक्रमण हटाने के लिए बृहद अभियान शुरू किया। महापौर प्रमिला पांडेय की अगुवाई में सीसामऊ नाले पर बनी दुकानें, मकानों को बुलडोजर ने ढहा दिया। सभी जोनों में एक साथ शुरू किए गए अभियान के पहले दिन प्रत्येक जोन में दो-दो नालों और एक-एक नाली को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि चिह्नित सभी नालों, नालियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


बरसात के मौसम में जलभराव से निजात दिलाने के उद्देश्य से नगर निगम ने नालों, नालियों की सफाई के लिए अभियान शुरू किया है, लेकिन 92 नालों और 500 से ज्यादा नालियों पर अवैध कब्जों की वजह से इनकी सफाई नहीं हो पा रही है। महापौर ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत बकरमंडी स्थित पुराना स्लॉटर हाउस से सीसामऊ नालों के ऊपर किए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलवाकर की।
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान - फोटो : अमर उजाला
बजरिया थाना से बकरमंडी ढाल, बजरिया चौराहा तक चले अभियान के दौरान 15 टिनशेड, 29 गुमटियां, आठ दुकानें, 30 टट्टर शेड, 15 तिरपाल, पांच बिरयानी की दुकानें तोड़ी गईं। आठ होर्डिंग, 80 बैनर, 600 झंडे, 350 कटआउट के साथ ही 20 मेज/कुर्सी तथा अन्य सामान जब्त किया गया। अभियान में एसीपी बजरिया थानाध्यक्ष, जोन-4 के जोनल अधिकारी, जोनल अभियंता रहे।

 

अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान - फोटो : अमर उजाला
अतिक्रमण हटवाया गया
इसी तरह जोन-1 में कोपरगंज से चाचा नेहरू अस्पताल होते हुए झकरटी पुल तक और घंटाघर चौराहे से सर्कुलर रोड होते हुए सुतरखाना तक बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान 100 अतिक्रमण तोड़े गए। साथ ही 10 ट्रक मलबा उठाया गया। जोन-2 में हंसपुरम आवास विकास से दलहनपुर गांव तक नाले पर किए गए अतिक्रमण, झोपड़ियां, बॉस-बल्ली आदि हटाई गईं। जोन-3 के वार्ड-38 में किदवईनगर थाने से जूही डिपो और वहां से लाल पैलेस तक 135 टिनशेड, टट्टर, रैंप, चबूतरे तोड़े गए।

 
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान - फोटो : अमर उजाला
जोन–5 के प्रवर्तन दस्ते ने फजलगंज खोया मंडी से पुलिस चौकी तक नाले पर किए गए 25 स्थायी, 70 अस्थायी अतिक्रमण, दो शौचालय, चार दीवारें तोड़ीं। जोन–6 के प्रवर्तन दस्ते ने गीतानगर कॉसिंग से हरी गर्ल्स हाॅस्टल, मुन्ना साइकिल और डबल पुलिया से नीरछीर चौराहे तक नाले के ऊपर बने 12 स्थायी, 52 अस्थायी अतिक्रमण ध्वस्त कर 15 हजार रुपये यूजर चार्ज वसूला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें