फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शुक्लागंज में हर रास्ते पर जाम से जूझे लोग, चार घंटे रेंग-रेंगकर निकले वाहन, 15 मिनट एंबुलेंस भी फंसी

Sat, 29 Aug 2026 09:46 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रक्षाबंधन के त्योहार पर शुक्लागंज और आसपास के इलाकों में यातायात का अत्यधिक दबाव बढ़ने से लोगों को भयंकर जाम का सामना करना पड़ा। मरहला चौराहे पर चार घंटे तक जाम लगा रहा, जबकि जाजमऊ हाईवे पर गड्ढों की मरम्मत और संकरे रास्ते के कारण दोपहर से शाम तक वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
मरहला चौराहे मरहला चौराहे से जाजमऊ हाईवे तक रेंगते दिखे वाहनसे जाजमऊ हाईवे तक रेंगते दिखे वाहन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में रक्षाबंधन के त्योहार पर यातायात का दबाव बढ़ने से शुक्रवार को हर ओर लोग घंटों जाम से जूझते रहे। मरहला चौराहे पर चार घंटे तक जाम लगा रहा। नवीन गंगा पुल मार्ग पर जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर जाम में एक एंबुलेंस फंस गई, जिसे किसी तरह निकाला गया। करीब 15 मिनट तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही।

विज्ञापन

वहीं, जाजमऊ गंगा पुल पर गड्ढों की मरम्मत होने से रास्ता संकरा होने से जाजमऊ हाईवे पर दोपहर से शाम तक वाहन रेंगते हुए निकले। रक्षाबंधन के त्योहार पर सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से शुक्रवार को लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ी। जाजमऊ हाईवे पर दोपहर 12 से शाम सात बजे तक रुक-रुक कर जाम लगता रहा। कुछ वाहन सवार आजाद मार्ग होते हुए मरहला चौराहे से निकलने लगे।

विज्ञापन

http://



रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ रही

इसकी वजह से मरहला चौराहे पर भी सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने फोर्स के साथ पहुंचकर जाम खुलवाया। पोनी रोड मोड़ से प्राचीन दुर्गा मंदिर और राजधानी मार्ग सब्जी मंडी के आगे तक जाम लगा। वहीं, नवीन गंगा पुल मार्ग शाम को वाहनों का लोड बढ़ने और जल्दबाजी में निकलने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने किसी तरह से जाम खुलवाया। रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें