फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सरसौल में गूंजेगा देशभक्ति का नारा, 12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तैयारियों को लेकर बैठक

Sat, 08 Aug 2026 11:10 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरसौल मंडल में आगामी 12 अगस्त 2026 को निकाली जाने वाली भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर रामनगर स्थित भाजपा जनसंपर्क कार्यालय में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष विनय मिश्रा और कार्यकर्ताओं ने यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
सरसौल में तिरंगा यात्रा की तैयारियां तेज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभक्ति के रंग में सराबोर सरसौल मंडल अब तिरंगा यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। सरसौल के रामनगर स्थित भाजपा जनसंपर्क कार्यालय में यात्रा को लेकर तैयारी बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 अगस्त 2026 को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन

यात्रा रामनगर जनसंपर्क कार्यालय से प्रारंभ होकर सरसौल कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः रामनगर कार्यालय पर संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सिर्फ जुलूस नहीं, बल्कि देशभक्ति और एकता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा के संकल्प के साथ युवा और कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लें। कार्यक्रम का संचालन रानू शुक्ला ने किया।

विज्ञापन

http://



ऐतिहासिक रैली युवाओं के उत्साह से सफल होगी

उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी कानपुर की यह ऐतिहासिक रैली युवाओं के उत्साह से सफल होगी। क्षेत्र के नौजवान तिरंगा यात्रा को लेकर पहले से ही काफी उत्साहित हैं। बैठक में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी कांत निषाद, सुमित पांडेय, अर्जुन गुप्ता, प्रभात पासवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर यात्रा को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें