सरसौल में तिरंगा यात्रा की तैयारियां तेज
- फोटो : amar ujala
देशभक्ति के रंग में सराबोर सरसौल मंडल अब तिरंगा यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। सरसौल के रामनगर स्थित भाजपा जनसंपर्क कार्यालय में यात्रा को लेकर तैयारी बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 अगस्त 2026 को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
यात्रा रामनगर जनसंपर्क कार्यालय से प्रारंभ होकर सरसौल कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः रामनगर कार्यालय पर संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सिर्फ जुलूस नहीं, बल्कि देशभक्ति और एकता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा के संकल्प के साथ युवा और कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लें। कार्यक्रम का संचालन रानू शुक्ला ने किया।