फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: यात्रीगण ध्यान दें…प्रयागराज से लालकुआं के लिए चलेगी विशेष साप्ताहिक ट्रेन, ये रही पूरी जानकारी

Thu, 28 Aug 2025 10:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर से होकर गुजरने वाली नई साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन होगा। प्रयागराज से 18 सितंबर और लालकुआं से 19 सितंबर से ट्रेन सेवा शुरू होगी, जो नवंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर एक और साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन से होकर गुजरेगी। ट्रेन नंबर 04117 प्रयागराज से 18 सितंबर से छह नवंबर तक हर गुरुवार को चलेगी। इसी तरह 04118 लालकुआं (उत्तराखंड) से 19 सितंबर से 7 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन नंबर-04117 प्रयागराज से रात 11:30 बजे चलेगी।

विज्ञापन

फतेहपुर होते हुए यह कानपुर सेंट्रल रात 3:30 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट ठहराव के बाद रवाना होगी और विभिन्न स्टेशन होते हुए दूसरे दिन दोपहर 12:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। इसकी रिवर्स 04118 लालकुआं से दोपहर 2:50 बजे चलेगी और कानपुर सेंट्रल देर रात 11:35 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट बाद रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 4:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें