फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पनकी महंत ने पुजारी पर लगाया दानपात्र से रुपये निकालने का आरोप, वीडियो वायरल

Mon, 25 Oct 2021 11:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पनकी हनुमान मंदिर के गर्भगृह में दानपात्र रखे हुए हैं। इन दानपात्रों की निगरानी के लिए आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सोमवार को एक फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स दानपात्र खोल कर रुपये निकालते हुए नजर आ रहा है।
विज्ञापन
दानपात्र से रुपये निकालने का वीडियो वायरल हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पनकी मंदिर के महंत कृष्णदास ने मंदिर के पुजारी पर दानपात्र से रुपये चोरी करने का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को घटना का वायरल सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पनकी हनुमान मंदिर के गर्भगृह में दानपात्र रखे हुए हैं। इन दानपात्रों की निगरानी के लिए आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सोमवार को एक फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स दानपात्र खोल कर रुपये निकालते हुए नजर आ रहा है।

इस बात की जानकारी महंत कृष्णदास को हुई तो उन्होंने पुजारी पर चोरी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी। वीडियो सोमवार दोपहर 2:36 बजे का बताया जा रहा है। थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें