फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तेजस के एग्जीक्यूटिव कोच में धुआं भरने से हड़कंप, सेंट्रल स्टेशन पर की गई जांच

Sun, 14 Jul 2024 11:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

नई दिल्ली से जा लखनऊ रही तेजस के एग्जीक्यूटिव कोच में धुआं भरने से हड़कंप मच गया। सेंट्रल स्टेशन पर तकनीकी और कैरिज एंड वैगन की टीम ने जांच की।
विज्ञापन
तेजस के एक्जीक्यूटिव कोच में भरा धुआं - फोटो : अब्बास रिजवी की एक्स पोस्ट से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली से लखनऊ जा रही तेजस एक्सप्रेस 82503 के एग्जीक्यूटिव कोच में धुआं भरने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। अचानक फायर अलार्म बज उठा, जिससे लोगों को शॉर्ट सर्किट होने की आशंका हुई। यह घटना गाजियाबाद से आगे हुई। यात्रियों ने कोच अटेंडेंट और रेलवे की हेल्पलाइन को सूचित किया। यात्री अब्बास रिजवी ने रेलमंत्री और डीआरएम को ट्वीट किया।

विज्ञापन


ट्रेन खुर्जा स्टेशन पर रोकी गई। टीटीई स्टाफ और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और कोच की जांच की। कोच में किसी तरह का शॉर्ट सर्किट न होने और सही स्थिति मिलने पर ट्रेन रवाना की गई। तेजस रात 8:29 बजे सेंट्रल पहुंची। यहां तकनीकी स्टाफ और कैरीज एंड वैगन की टीम ने जांच की। एसी प्लांट और जेनरेटर का परीक्षण किया। यहां स्थिति सही मिली। ट्रेन आधे घंटे बाद रवाना हुई। डीआरएम के एक्स अकाउंट से पोस्ट हुआ की यह धुआं जेनरेटर के आरपीएम बढ़ने की वजह से निकला था। ट्रेन की तेज रफ्तार की वजह से एग्जीक्यूटिव कोच में चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें