यूपी के सरसौल में बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। कटरी के नरायनपुर में भी कई लोग बुखार की चपेट में हैं। वहीं उमरना गांव में छह दिन में तीन लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है।
सरसौल में विकासखंड के गांवों में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बांबी भितरी गांव के बाद उमरना गांव में छह दिन में तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई। कटरी के नरायनपुर में भी कई लोग बुखार की चपेट में हैं। गंगा कटरी के मथुराखेड़ा के मजरा उमरना व नरायनपुर में विचित्र बुखार फैला हुआ है।
विज्ञापन
ग्रामीण डेंगू की बात कह रहे हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग वायरल बुखार बता रहा है। उमरना में बुखार से रजोल (55), रामचंद्र (30) और सूरज (18) की मौत हुई है। वहीं नरायनपुर की ग्राम प्रधान सोनम गुप्ता व उनके पति उमेश गुप्ता तीन दिन से बुखार की चपेट में है। मथुराखेड़ा के प्रधान राघवेंद्र यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी थी लेकिन शनिवार को टीम नहीं पहुंची। सरसौल सीएचसी के अधीक्षक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि चार दिनों से डॉक्टरों की टीम बांबी भितरी में लगी है। सोमवार को उमरना में कैंप लगाकर जांच कराई जाएगी।