फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई की आरोप मुक्त करने की अर्जी खारिज

Sat, 05 Nov 2022 10:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

बिकरू कांड के बाद पुलिस ने मुख्य मामले में 45-50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पूर्व की सुनवाई के दौरान आरोपी जय बाजपेई ने आरोप मुक्त करने का प्रार्थना पत्र अदालत में दाखिल किया था। सहायक शासकीय अधिवक्ता शशिभूषण सिंह ने बताया कि अदालत ने प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास दुबे के खजांची व बिकरू कांड के मुख्य मामले में आरोपी जय बाजपेई की ओर से दायर आरोप मुक्त करने के प्रार्थना पत्र को अदालत ने शनिवार को खारिज कर दिया। साथ ही सभी आरोपियों को आरोप निर्धारण के लिए तलब करते हुए सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तारीख दी है।
विज्ञापन


बिकरू कांड के बाद पुलिस ने मुख्य मामले में 45-50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट चंद्रमणि मिश्रा की अदालत में चल रही है। मामले में आरोपियों पर आरोप तय होने हैं। पूर्व की सुनवाई के दौरान आरोपी जय बाजपेई ने आरोप मुक्त करने का प्रार्थना पत्र अदालत में दाखिल किया था।

सहायक शासकीय अधिवक्ता शशिभूषण सिंह ने बताया कि अदालत ने प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया है। अदालत ने माना है कि जय ने विकास दुबे व अन्य आरोपियों को आर्थिक मदद व अवैध कारतूस उपलब्ध कराने के साथ ही फरार होने में गाड़ियां उपलब्ध कराने में भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें