फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सरसौल में बुखार का प्रकोप बढ़ा, छह दिन में तीन की मौत

Sat, 05 Nov 2022 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के सरसौल में बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। कटरी के नरायनपुर में भी कई लोग बुखार की चपेट में हैं। वहीं उमरना गांव में छह दिन में तीन लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरसौल में विकासखंड के गांवों में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बांबी भितरी गांव के बाद उमरना गांव में छह दिन में तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई। कटरी के नरायनपुर में भी कई लोग बुखार की चपेट में हैं। गंगा कटरी के मथुराखेड़ा के मजरा उमरना व नरायनपुर में विचित्र बुखार फैला हुआ है।

विज्ञापन


ग्रामीण डेंगू की बात कह रहे हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग वायरल बुखार बता रहा है। उमरना में बुखार से रजोल (55), रामचंद्र (30) और सूरज (18) की मौत हुई है। वहीं नरायनपुर की ग्राम प्रधान सोनम गुप्ता व उनके पति उमेश गुप्ता तीन दिन से बुखार की चपेट में है। मथुराखेड़ा के प्रधान राघवेंद्र यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी थी लेकिन शनिवार को टीम नहीं पहुंची। सरसौल सीएचसी के अधीक्षक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि चार दिनों से डॉक्टरों की टीम बांबी भितरी में लगी है। सोमवार को उमरना में कैंप लगाकर जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें