कानपुर के चकेरी में पटेल सरस्वती विद्या मंदिर इंस्कूल से लापता 10वीं का छात्र विपिन शुक्रवार को वापस घर लौटा। जबकि साथी आदित्य गौतम की परिजन तलाश कर रहे हैं। विपिन के पिता मनमोहन मिश्रा ने बताया कि बेटे के अनुसार दोनों को स्कूल के गेट पर छोड़ा गया था।
इसके बाद दोनों रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां से बिना टिकट इटावा पहुंचे। वहां डोसा खाया। इसके बाद काम की तलाश की । लेकिन, बात न बनने पर वे गुरुवार रात 1 बजे ट्रेन से ही वापस स्टेशन लौटे। वहां पर सो गए। इसके बाद सुबह साढ़े 4 बजे विपिन वापस स्टेशन से आकर घर के आसपास घूम रहा था।
जिसे देखकर लोगों ने उन्हें सूचना दी। बताया कि उनके पास कई ट्रक हैं। विपिन के अनुसार आदित्य गौतम ने आने से मना कर दिया। विपिन के वापस लौटने की जानकारी पर आदित्य के पिता उसके घर पहुंचे। इसके बाद विपिन को लेकर बेटे की तलाश में रेलवे स्टेशन गए।
लेकिन वह नहीं मिला। बताया कि बेटे की तलाश कर रहे हैं। कहा कि समझ नहीं आ रहा कि बच्चों ने यह कदम क्यो उठाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस के पास मामले की जानकारी देने की बात कही। बताया कि स्कूल से ही दोनों ने न आने की जानकारी हुई।
विपिन बैग में डालकर ले गया था टी शर्ट
विपिन औऱ आदित्य का पहले से काम की तलाश में भागने की योजना थी। विपिन स्कूल बैग में टी शर्ट और कपड़े डालकर ले गया था। ऐसा इसलिए कि स्कूल की शर्ट देखकर उनकी कलई न खुले। अनुमान है कि आदित्य भी कपड़े डालकर ले गया होगा।