फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गैस की किल्लत के बीच अवैध सिलिंडर रिफिलिंग के आरोप में एक गिरफ्तार

Tue, 17 Mar 2026 07:27 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अवैध सिलिंडर रिफिलिंग का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर में गैस की किल्लत के बीच अवैध रिफिलिंग का धंधा तेजी से पनपने लगा है। बर्रा के केशवनगर इलाके में आपूर्ति विभाग और पुलिस ने संयुक्त छापा मारकर अवैध कारोबार का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर मौके से सिलिंडर भरने के उपकरण बरामद किए हैं। जिला आपूर्ति निरीक्षक राम निरंजन ने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


इसके अनुसार विभाग को केशवनगर स्थित नक्षत्र डायग्नोस्टिक सेंटर के पास एक प्लाॅट में अवैध रिफिलिंग की शिकायत मिली थी। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अमरजीत सिंह वैश्य और जितेंद्र पाठक के साथ टीम ने छापा मारा। टिनशेड के कमरे की तलाशी में तीन घरेलू इंडेन सिलिंडर मिले। दो भरे और एक आधा खाली था। एक छोटा खाली सिलिंडर, रिफिलिंग नोजल और 76 सिलिंडर कैप भी बरामद हुए।

छापे के दौरान मौके से हमीरपुर निवासी सूरज यादव को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने छोटे सिलिंडरों में गैस भरकर बेचने की बात स्वीकार की। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आपूर्ति विभाग के निरीक्षक की तहरीर पर सूरज यादव के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें