फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ऑनलाइन निवेश में मोटे मुनाफे का लालच देकर तेल कारोबारी से 73 लाख की ठगी

Sat, 18 May 2024 08:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: तेल कारोबारी से 73 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर सेल ने रिपोर्ट दर्ज कर ठगों के 19 खातों के 70.53 लाख रुपये होल्ड कराए हैं। खाता नंबरों के आधार पर साइबर क्राइम की टीम ठगों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस आनंद एन्क्लेव निवासी तेल कारोबारी श्याम सुंदर गुप्ता से 73 लाख रुपये की ठगी हो गई। साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर उनसे निवेश कराया। शुरुआत में छोटे-छोटे मुनाफ के रूप में कुछ रुपये भी लौटाए। मोटी रकम लगते ही ठगों ने संपर्क करना बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


श्याम सुंदर गुप्ता ने बताया कि 21 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग ग्रुप में निवेश कर ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक लिंक भेजा। ग्रुप में जुड़ने के बाद शुरुआत में उन्हें कुछ मुनाफा हुआ। इसके बाद झांसे में आकर उन्होंने 21 अप्रैल से सात मई के बीच शातिरों द्वारा बताए गए अलग-अलग खातों में 73 लाख रुपये जमा कर दिए। कुछ दिन रुपये मांगे तो शातिरों ने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद से संपर्क बंद हो गया। तब उन्होंने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि पत्राचार कर 19 खातों के 70 लाख, 53 हजार, 925 रुपये होल्ड करा दिए गए हैं। खातों का सत्यापन किया जा रहा है। जांच में दोषी पाए जाने पर खाताधारकों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही होल्ड कराए गए रुपयों को रिलीज कराने के लिए कोर्ट में रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें