फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अब 12वीं के बाद सीधे लें एमएससी में प्रवेश, नए सत्र से बदलेगा कानपुर यूनिवर्सिटी का स्वरूप

Sun, 07 Feb 2021 08:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय अब इंटर पास छात्र को एमएससी की डिग्री सिर्फ चार साल में देने की तैयारी में है। इंटर पास करने वाला छात्र बीएससी के बजाय सीधे एमएससी में दाखिला लेगा और उसे चार साल में डिग्री मिल जाएगी।
विज्ञापन


आमतौर पर बीएससी और फिर एमएससी करने में पांच साल का समय लगता है। अभी एमएससी का यह कोर्स सिर्फ इलेक्ट्रानिक्स और कंप्यूटर साइंस के लिए डिजाइन किया गया है। ये कोर्स यूआईईटी के शिक्षकों ने डिजाइन किया है। एमएससी इलेक्ट्रानिक्स का कोर्स इस बार शुरू हो गया है।

30 सीट में से 17 पर दाखिला हुआ है। अगले सत्र से एमएससी कंप्यूटर साइंस भी शुरू हो जाएगा। इसमें भी 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। इस कोर्स पर कार्य परिषद में मुहर लगना बाकी है। इससे इन दोनों ब्रांचों के उन छात्रों को मदद मिलेगी, जिन्हें पीएचडी करनी होती है लेकिन बीटेक में कंप्यूटर साइंस ब्रांच नहीं मिल पाती थी।
विज्ञापन


साथ ही नए सत्र से नई शिक्षा नीति पूरी तरह से लागू की जाएगी। पढ़ाई के साथ साथ छात्रों को चरित्र निर्माण की शिक्षा दी जाएगी। वहीं, हर उम्र के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की ट्रेनिंग विवि में मिलेगी। एमएसएमई के साथ एमओयू भी हो चुका है। लोगों को गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें