फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर हुई दोस्ती फिर हुआ प्यार, शादी करने पहुंची प्रेमिका तो प्रेमी ने किया इनकार

Sun, 07 Feb 2021 06:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर देहात के झींझक में फेसबुक पर प्रेम होने के बाद युवक ने मेलजोल बढ़ाया और युवती से विवाह का वादा किया। बाद में विवाह से इनकार कर दिया और फोन बंद कर लिया। इधर, रविवार की सुबह मंगलपुर थाने पहुंची युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


मंगलपुर थाने के दबौली गांव निवासी एक युवक की लखीमपुर खीरी निवासी युवती से एक वर्ष पूर्व फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। चैटिंग के बाद फोन नंबर का आदान प्रदान हुआ और बातचीत शुरू हो गई। इस दौरान युवक कई बार युवती से मिला और विवाह का वादा किया। अचानक एक पखवाड़ा पूर्व युवक ने विवाह से इनकार कर फोन बंद कर लिया।

रविवार को मंगलपुर थाने पहुंची युवती ने पुलिस से शिकायत की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। चौकी प्रभारी कंचौसी उमेश चंद्र ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का निकला है। गहराई से जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई का भरोसा देकर युवती को परिजनों के पास भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें