गारंटी मुक्त एवं 10 फीसदी अनुदान युक्त ऋण मिलेगा
कृषि क्षेत्र के उद्योगों को बढ़ावा एवं विकसित करने के लिए नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 21 से 40 साल के युवाओं को पांच लाख तक का ब्याज मुक्त, गारंटी मुक्त एवं 10 फीसदी अनुदान युक्त ऋण दिया जाएगा। इसी से सीएसए से पास आउट छात्र स्वयं का व्यवसाय कर सकेंगे। मौके पर एमएसएमई, खादी ग्रामोद्योग, रेशम एवं वस्त्र मंत्री राकेश सचान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।