फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जिसमें जिगर है उसको कोई नहीं रोक सकता, गंगापुल के ऊपर से दो किशोरों ने लगाई छलांग, जांच शुरू

Mon, 14 Jul 2025 03:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: 14 सेकंड की वायरल वीडियो में पहले एक किशोर छलांग लग रहा है। उसके बाद दूसरा किशोर भी गंगा में छलांग लगाते नजर आ रहा है। इस दौरान लोगों ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिसमें जिगर है उसको कोई नहीं रोक सकता है, तुझ जैसे कितने आए और और चले जाते हैं। तुझ जैसे कौवे हमारी उड़ान नहीं रोक सकते है, हम चील है…ऊंची उड़ान के लिए बने है। 14 सेकेंड की यह वीडियो सोशल मीडिया में सोमवार को वायरल हो रही है। वायरल वीडियो पुराने गंगापुल का बताया जा रहा है, जिसमें दो किशोर जान जोखिम में डालकर गंगा में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

गंगा नदी में छलांग लगाने के खतरनाक स्टंट की वीडियो अक्सर सामने आते रहते है। इन वीडियो में लोगों की जान को खतरा भी बना रहता है। इसके बावजूद लोग ऐसे स्टंट करने से बाज नहीं आते हैं। वायरल वीडियो जाजमऊ थानाक्षेत्र के पुराने गंगापुल का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किशोर के साथ कई किशोर और भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस
14 सेकंड की वीडियो में पहले एक किशोर छलांग लग रहा है। उसके बाद दूसरा किशोर भी गंगा में छलांग लगाते नजर आ रहा है। इस दौरान लोगों ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। सावन के महीने में गंगा उफनाई हुई है। इसके बावजूद लोग अपनी जान को खतरे में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें