फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मेडिकल कॉलेज के नौ डॉक्टर कोरोना संक्रमित, ओपीडी बंद करने की नौबत

Tue, 25 Jan 2022 04:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के नौ डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कई डॉक्टरों को रिपीट इंफेक्शन हुआ है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला का कहना है कि अगर ऐसी ही स्थिति रही तो ओपीडी बंद करनी पड़ेगी। अभी रोगियों की संख्या कम करके काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना का कहर, स्वास्थ्य सेवाओं पर मंडराया संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के नौ डॉक्टर और कोरोना संक्रमित हो गए हैं। डॉक्टरों के लगातार संक्रमण की चपेट में आने से अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की समस्या पैदा हो रही है। यहां पहले से ही स्टाफ की कमी है। कई डॉक्टरों को रिपीट इंफेक्शन हुआ है।

 

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला का कहना है कि अगर ऐसी ही स्थिति रही तो ओपीडी बंद करनी पड़ेगी। अभी रोगियों की संख्या कम करके काम चलाया जा रहा है। स्टाफ उपलब्ध कराने के संबंध में शासन को भी अवगत कराया गया है। अब तक लगभग डेढ़ सौ स्टाफ कोरोना की चपेट में आ चुका है।

विज्ञापन

 

हैलट में ओपीडी में सर्जरी और मेडिसिन विभाग में रोगी देखने का लक्ष्य एक तिहाई कर दिया गया है। वहां प्रतिदिन अभी सौ-सौ रोगी देखे जा रहे हैं। ईएनटी, बालरोग, अस्थि रोग समेत विभिन्न विभागों में 50-50 रोगी देखे जा रहे हैं।

 

सीनियर फैकल्टी के साथ रेजीडेंट डॉक्टरों के कोरोना की चपेट में आने से क्लीनिशियन की संख्या कम हो रही है। डॉक्टर ओपीडी के अलावा इमरजेंसी में भी रोगी देख रहे हैं। डॉक्टरों की कमी से ओटी की संख्या कम कर दी गई है।   

 

जरूरी रोगियों के ही इमरजेंसी में ऑपरेशन किए जा रहे हैं। डॉ. काला का कहना है कि स्टाफ की कमी से दिक्कत हो रही है। हैलट और संबद्ध अस्पतालों में कोविड और नॉन कोविड दोनों तरह के रोगी देखे जा रहे हैं। इससे भी लोड बढ़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें