कानपुर के चौबेपुर में पत्नी की मौत तथा ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर घिन्नी पुरवा गांव निवासी युवक ने गांव के बाहर लगे नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
दिलीप नगर ग्राम पंचायत के मजरा घिन्नी पुरवा गांव निवासी सुधीर (32) पुत्र रमेश की पत्नी सुनीता ने 15 माह पूर्व आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से सुधीर काफी परेशान रहता था। इधर ससुरालीजनों द्वारा दहेज हत्या का मामला दर्ज कराने के बाद वह अक्सर पागलों जैसी हरकत करने लगा था।
मृतक के पिता रमेश ने बताया कि पिछले मंगलवार को बेटा सुधीर अपनी ससुराल नया पुरवा थाना साहिल जनपद औरैया गया था। वहां ससुरालीजनों से कुछ बात हुई। बेटा बुधवार शाम को घर वापस आ गया। तब से वाह गुमसुम हालत में घूम रहा था। शुक्रवार सुबह किसी समय घर से निकल कर खेतों के समीप नीम के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।