फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: यूपी में पर्यटन का बड़ा उछाल, मंत्री जयवीर सिंह का दावा- अब हर साल आ रहे 165 करोड़ पर्यटक

Mon, 27 Jul 2026 07:16 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कानपुर में कहा कि वर्ष 2017 तक उत्तर प्रदेश में प्रतिवर्ष 23 करोड़ पर्यटक आते थे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब यह संख्या बढ़कर 165 करोड़ वार्षिक हो गई है।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को प्रदेश में पर्यटन उद्योग के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास का आंकड़ा पेश किया। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2017 तक उत्तर प्रदेश में प्रति वर्ष महज 23 करोड़ पर्यटक आते थे।

विज्ञापन

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार अब प्रदेश में प्रति वर्ष करीब 165 करोड़ पर्यटक पहुंच रहे हैं।

पर्यटन से बढ़ रहे रोजगार के अवसर
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पर्यटन के आर्थिक और सामाजिक प्रभाव पर जोर देते हुए कहा कि जब 01 पर्यटक किसी राज्य में आता है, तो वह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कम से कम 06 लोगों को रोजी-रोजगार के अवसर देकर जाता है। इस दृष्टिकोण से पर्यटन विभाग प्रदेश की अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार को मजबूती देने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहा है।
विज्ञापन

http://



शिवभक्तों को दी बधाई

सावन के पवित्र महीने की शुरुआत से पूर्व पर्यटन मंत्री ने सभी शिवभक्तों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा है। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को मार्ग में किसी भी प्रकार की असुविधा या दिक्कत न हो, इसके लिए शासन और प्रशासन स्तर पर पर्याप्त सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें