बाबूपुरवा के बगाही क्षेत्र में जुए के विवाद में युवक की गर्दन धारदार हथियार से रेत दी गई। युवक का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला पेशबंदी का है। किसी ने युवक पर कोई हमला नहीं किया है। बगाही निवासी वरुण पाल ने बताया कि वह अजीतगंज स्थित एक कुर्सी के कारखाने में काम करता है। रविवार रात खाना खाने के बाद वह टहलने निकला था।
आरोप है कि तभी इलाके में रहने वाले तीन युवकों ने उसे घेरकर पीटा और एक ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन रेत की। इससे वह लहूलुहान हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वरुण के मुताबिक कुछ दिन पहले जुए को लेकर उसका इन्हीं तीनों युवकों से विवाद हुआ था। उसी रंजिश में उस पर हमला किया गया है।