फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोप में युवक को पीटकर अधमरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवराजपुर (बिल्हौर)। क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आए युवक को लड़की से छेड़खानी के संदेह में गांव के ही कुछ लोगों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में उसे कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। थाने पहुंचे परिजनों को पुलिस ने बिना रिपोर्ट दर्ज किए ही टरका दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी 24 वर्षीय युवक अपने रिश्तेदार के यहां शुक्रवार को पहुंचा था, आरोप है की युवक ने गांव की लड़की के साथ छेड़खानी की। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और गांव किनारे खेतों में फेंक कर भाग निकले। इधर सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों व परिजनों ने गंभीर रूप से घायल युवक को कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पूरे मामलों की शिकायत थाने में की गई किंतु पुलिस ने बिना मामला दर्ज किए हैं उन्हें टरका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें