फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क वितरण के दौरान विवाद, आशा वर्करों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर। मास्क वितरण के दौरान हुए विवाद पर आधा सैकड़ा से अधिक आशा वर्करों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएचसी के एक कर्मी और प्रभारी पर आरोप लगाते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी और जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। विवाद की सूचना पर कोतवाली पुलिस का फोर्स भी मौके पर पहुंचा, पुलिस आने के बाद सभी हंगामा करते हुए अपने-अपने गांवों को लौट गईं।
विज्ञापन

सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा वर्कर सुनीता, ममता, सुशीला, मीरा, मीना, रेनू, ममता, रूपा, गीता, राखी सहित करीब आधा सैकड़ा महिलाओं ने प्रसव, नसबंदी, जननी सुरक्षा योजना, धात्री महिलाओं आदि के मॉनीटरिंग में लगे एक सीएचसी कर्मी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीएचसी प्रभारी डा. एके तिवारी के कार्यालय को घेर लिया। इस दौरान कई आशा कर्मियों ने 18 माह से मानदेय न मिलने और प्रति प्रसव मिलने वाले प्रोत्साहन राशि में सुविधा शुल्क का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की। इस दौरान कई महिलाओं की सीएचसी प्रभारी सहित कई अन्य लोगों से कहासुनी भी हो गई। विवाद की सूचना तत्काल सीएचसी प्रभारी ने कोतवाली पुलिस को दी, जिसके फौरन बाद ही बड़ी संख्या में पुलिस बल अस्पताल पहुंच गया, इस पर आशा वर्कर हंगामा करते हुए मौके से चली गईं। मामले में सीएचसी प्रभारी डा. एके तिवारी ने बताया कि पूरा मामला सैनिटाइजर और मास्क बांटने को लेकर हुआ है। अस्पताल का एक कर्मी मास्क बांट रहा था, तभी कुछ आशा वर्कर सामाजिक दूरी तोड़कर छीना झपटी कर रही थीं, जिसको को रोका गया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें