फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पड़ोसियों ने धारदार हथियार से काटी नाक; महिला ने गाली-गलौज का किया था विरोध, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

Sun, 05 Apr 2026 04:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर के फुफुवार सुई थोक गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर तीन पड़ोसियों ने माया देवी नामक महिला पर हमला कर धारदार हथियार से उनकी नाक काट दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती महिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के फुफुवार सुई थोक गांव में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पड़ोसियों ने माया देवी पर हमला कर उनकी नाक काट दी। पीड़िता ने बताया कि घटना 29 मार्च की रात करीब नौ बजे की है। गांव के ही रहने वाले भिखारी लाल, रवि और अरुणा देवी ने गाली गलौज शुरू कर दी।

विज्ञापन

जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे माया देवी की नाक कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़िता ने महाराजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Trending Videos
विज्ञापन





मामले की जांच में जुटी पुलिस

अब तक कोई ठोस कार्रवाई भी नहीं की गई है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें