फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अभी पांच दिन शहर में और रहेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शूटिंग के दौरान चुटहिल हुए

Wed, 19 Feb 2025 10:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: वेबसीरीज की शूटिंग के चलते नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभी पांच दिन शहर में और रहेंगे। जाजमऊ, झकरकटी और आनंदबाग में शूटिंग होगी।
विज्ञापन
कानपुर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में चल रही वेबसीरीज रात अकेली है के पार्ट टू की शूटिंग अभी पांच दिन और चलेगी। गुरुवार को जाजमऊ और उसके अगले तीन दिन झकरकटी मलिन बस्ती और उसके बाद सीसामऊ के आनंदबाग में शूटिंग होगी। एक्ट्रेस राधिका आप्टे के भी आने की भी संभावना है। पिछले पांच दिनों से शहर में ठहरे नवाज अभी पांच दिन और रुकेंगे। अब तक मेथाडिस्ट और कोतवाली में वेबसीरीज के सीन शूट किए जा चुके हैं। सिविल लाइंस स्थित होटल में ठहरे नवाज बुधवार को कमरे से ही बाहर नहीं निकले। शूटिंग नहीं हुई तो खाना भी उन्होंने अपने कमरे में ही मंगाया। बुधवार दोपहर को मटन चाप और बाजरे की रोटी खाई। शेफ बलराम ने बताया कि वे डाइट पर हैं और बिना तेल मसाले वाला खाना ही खा रहे हैं। वहीं, मंगलवार को कोतवाली में चल रही शूटिंग के दौरान नवाजुद्दीन के चुटहिल होने की खबरें सेट से मिलीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में चल रही शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
शूटिंग के दौरान नवाजुद्दीन हुए चुटहिल
शहर में चल रही वेबसीरीज रात अकेली है पार्ट टू की शूटिंग के दौरान बुधवार को अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी चुटहिल हो गए। गाड़ी चलाने का सीन शूट करते समय स्टीयरिंग जाम होने से उन्हें चोट आ गई। नवाज तुरंत ही वैनिटी वैन में चले गए। नवाजुद्दीन की वेबसीरीज की शूटिंग गुरुवार को जाजमऊ घाट पर होगी। उसके बाद झकरकटी मलिन बस्ती में तीन दिन व एक दिन सीसामऊ आनंदबाग में शूटिंग होगी। पिछले पांच दिनों से शहर में ठहरे नवाज अभी पांच दिन और रुकेंगे। अब तक मैथॉडिस्ट और कोतवाली में फिल्म के सीन शूट किए जा चुके हैं। सिविल लाइंस स्थित होटल में ठहरे नवाज ने बुधवार दोपहर मटन चाप और बाजरे की रोटी खाई। शेफ बलराम ने बताया कि वे डाइट पर हैं और बिना तेल मसाले वाला खाना ही खा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें