फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बकरीद में नमाज अदा कर मांगी अमन की दुआ, एक-दूसरे को गले लगकर दी बधाई

Sun, 10 Jul 2022 12:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में नमाज में मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई। मौलाना हाशिम अशरफी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण का संदेश दिया। नमाज के बाद जानवरों की कुर्बानी की।
विज्ञापन
नमाज अदा करते अकीदतमंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद उल अजहा यानी बकरीद पर्व के मौके पर कानपुर के अलग-अलग मोहल्लों की मस्जिदों, जामा मस्जिदों और ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की गई। सभी जगह लोगों का जमावड़ा रहा। सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन भी सतर्क दिखा।

विज्ञापन


नमाज में मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई। मौलाना हाशिम अशरफी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण का संदेश दिया। नमाज के बाद लोग जानवरों की कुर्बानी की। फेथफुलगंज और सुजातगंज में पुरुषों के साथ महिलाएं भी जानवरों की कुर्बानी की। अहले-हदीस विचारधारा के लोगों की ईदगाहों में महिलाएं पुरुषों के साथ एक ही पेश इमाम के पीछे नमाज पढ़ी। शहर काजियों ने लोगों से अपील की है कि यह त्योहार कुर्बानी का है। इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें