फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सरसों, सूरजमुखी, राइस ब्रान तेल का नमूना फेल, खाद्य विभाग की टीम ने 32.5 टन तेल सीज किया

Thu, 24 Oct 2024 11:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: खाद्य विभाग की टीम ने केशवनगर स्थित ट्रेडर्स के गोदाम में छापा मारा। टीम ने करीब 55 लाख कीमत का माल सीज कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य विभाग की टीम त्योहारों को देखते हुए लगातार छापेमारी कर रही है। टीम ने गुरुवार को साकेतनगर के केशवनगर मोहल्ला में मां वैष्णो आयल ट्रेडर्स के गोदाम में छापेमारी की। सचलदल की प्रयोगशाला में रैपिड जांच में सरसों, सूरजमुखी और राइस ब्रान तेल के नमूने फेल मिले। इसमें मिलावट होने की आशंका पर टीम ने करीब 55 लाख रुपये का 32.5 टन तेल सीज कर दिया।
विज्ञापन


मां वैष्णो आयल ट्रेडर्स के यहां रनियां से सूरजमुखी और राइस ब्रान का तेल आता है। वहीं, मध्य प्रदेश से सरसों का तेल आता है। टैंकरों से तेल साकेतनगर गोदाम में लाकर यहां पर बोतलों में पैकिंग की जाती है। बाद में दुकानों में आपूर्ति होती है। खाद्य विभाग को तेल में मिलावट होने की सूचना दी गई थी। सचलदल प्रयोगशाला ने अलग-अलग तेल के नमूने की रैपिड जांच की, तो मिलावट का पता चला। तेल में किसकी मिलावट है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। टीन ने सरसों, सूरजमुखी, राइस ब्रान तेल के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। वहीं, मौके पर करीब 1207000 रुपये का 8.5 टन सरसों तेल, 1782000 रुपये का 13.5 टन सूरजमुखी का तेल और करीब 1302000 रुपये का 10.5 टन राइस ब्रान तेल सीज कर दिया।

शिकायत मिलने पर टीम जांच करने के लिए गोदाम पहुंची थी। करीब 55 लाख रुपये का 32.5 टन तेल सीज किया गया है। जांच के लिए सैंपल लैब भेज दिए गए हैं। तेल में क्या मिलाया गया, ये रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। - संजय प्रताप सिंह, सहायक खाद्य एवं औषधि प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें