नीले ड्रम के अंदर मिला था वसीम का शव
चांदनी ने चापड़ से प्रेमी वसीम अहमद की हत्या कर शव नीले ड्रम में उल्टा ठूंस दिया था और कमरे में ताला बंदकर फरार हो गई थी। करीब 20 दिन बाद कमरे से दुर्गंध उठने पर मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ताला तोड़कर कमरे में पहुंची, तो वहां नीले ड्रम के अंदर वसीम का शव मिला था।
मामले में कई विवेचक कर चुके हैं जांच
शव के पैर बाहर दिखाई दे रहे थे। वारदात के बाद हत्यारोपी चांदनी के कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में गंगा के किनारे झोपड़ पट्टी में रहने की जानकारी सामने आई थी। इस मामले कई विवेचक जांच कर चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी।
आरोपी की गिरफ्तारी व न्याय मिलने का इंतजार
लापता चांदनी को ढूंढने में असफल रही पुलिस की ओर से दो बार फाइनल रिपोर्ट भी लगाई जा चुकी है। वसीम के परिजन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी व न्याय मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उधर, एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव का कहना है कि वसीम हत्याकांड की उन्हें जानकारी नहीं है। साढ़ पुलिस से इसके बारे में जानकारी करेंगे।