फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Murder: प्रेम संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या, पति ने साड़ी से घोंटा था गला, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2024 11:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पति के दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग था, जिसको लेकर पत्नी विरोध करती थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर के कश्यप नगर में अवैध संबंधों का विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक ने अपनी पत्नी की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी मृतका के सात वर्षीय बेटे ने नानी को दी। मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का मुआयाना किया। वहीं, पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

कल्याणपुर के कश्यप नगर निवासी जितेंद्र कश्यप ई-रिक्शा चलाता है। गुरुवार देर रात जितेंद्र का अपनी पत्नी विनीता (27) से विवाद हो गया( देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी, जिसे देख बच्चे चीखकर  रोने लगे। इस दौरान जितेंद्र ने विनीता की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
वहीं, घटना के बाद सुबह आरोपी पति ने पड़ोसियों को छत से गिर जाने के दौरान मौत हो जाने की बात कही। घटना की जानकारी पर पहुंची मृतका की मां रामदुलारी को मृतका के बेटे शनि ने बताया कि पापा ने साड़ी से गला घोंटकर मां की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति को हिरासत मे लेकर की जा रही है पूछताछ 
वहीं, मां रामदुलारी ने बताया की जितेंद्र के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसके कारण दोनों पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपों के आधार पर पति को हिरासत मे लेकर पूछताछ  की जा रही है। तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें