फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सिर की हड्डी मिली टूटी, शरीर पर थे 15 चोटों के निशान, प्रेमी ने पूछताछ में कबूला गुनाह, कानपुर हत्याकांड

Sun, 25 Oct 2026 08:53 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Murder News: चकेरी थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णजयंती विहार में किराये के मकान में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका के कमरे में फर्श पर मिले शव पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रेमी पप्पू ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
कानपुर हत्याकांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के स्वर्णजयंती विहार में किराये के मकान में रह रही महिला का शव उसके कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। बीते शुक्रवार शाम सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में महिला की पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। चकेरी एसीपी आशुतोष ने बताया कि परिजन के मुताबिक महिला तलाकशुदा थी और कानपुर में दो युवकों से प्रेम संबंध थे।

विज्ञापन

उन्हीं ने मिलकर हत्या की है। एसीपी का कहना है कि सिर्फ एक प्रेमी पप्पू ठेकेदार ने महिला की हत्या की है। उसे गिरफ्तार किया गया है। उसने पूरी वारदात कबूली है।देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी मृतका के परिवार में माता-पिता और एक शादीशुदा बहन है। पुलिस के अनुसार करीब 12 साल पहले महिला की शादी उन्नाव निवासी युवक से हुई थी।

Trending Videos

कानपुर हत्याकांड - फोटो : amar ujala
दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
वैवाहिक विवाद के बाद महिला ने पति के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया। कुछ साल पहले महिला अकेले ही कानपुर आ गई। इसी दौरान सेन पश्चिम पारा के पिपरगंवा निवासी पप्पू ठेकेदार से उसके प्रेम संबंध हो गए। वह उसके साथ सहमति संबंध में रहने लगी।

सहमति संबंध में रहने लगी थी महिला
थोड़े दिन बाद पप्पू से भी महिला का विवाद हुआ तो महिला ने पप्पू के खिलाफ अलग-अलग थानों मारपीट, धमकी व शारीरिक शोषण के मामले दर्ज करा दिए। पुलिस के मुताबिक इसके बाद चकेरी में दबौली निवासी दिनेश के मकान में रहने लगी। इसी बीच उसके संबंध तिरंगा चौराहा निवासी एक मीट विक्रेता से भी हो गए। वह उसके साथ भी सहमति संबंध में रहने लगी।

बेरहमी से पीटा और गला दबाकर मार डाला
बताया जाता है कि यही पप्पू को नागवार गुजरी और वह 21 अक्तूबर बुधवार की रात महिला के कमरे में पहुंचा जहां दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद पप्पू ने महिला को बेरहमी से पीटा। फिर गला दबाकर मार डाला। वारदात के बाद पप्पू वहां से भाग निकला। गुरुवार की शाम तक जब घर पर कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों ने मकान मालिक को और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
देर रात पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन किसी परिजन के न होने से शुक्रवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शनिवार सुबह पुलिस ने परिजन का पता कर उन्हें सूचना दी। उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार रात पप्पू को गिरफ्तार किया तो उसने वारदात स्वीकार कर ली।

अलग-अलग नामों से मिले महिला के चार आधार कार्ड
महिला की पहचान को लेकर पुलिस की जांच में महिला के चार अलग-अलग नामों से बनवाए गए आधार कार्ड मिले हैं। एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला ने कानपुर और उन्नाव में कुछ लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मुकदमे दर्ज कराए थे। उसके आधार कार्ड में उस व्यक्ति का नाम पिता के रूप में दर्ज होने की बात सामने आई है जिससे उसने शादी की थी। पुलिस इन जानकारियों का सत्यापन कर रही है।
विज्ञापन

सिर की हड्डी टूटी, गला दबाने से मौत
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा शरीर पर पैर के अंगूठे, हाथ की अंगुलियों, गाल व गर्दन समेत 15 चोटों के निशान मिले हैं। मारपीट के दौरान सिर की हड्डी भी टूट गई थी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी। दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड भी बनाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें