फॉर्म हाउस के गार्ड ने घटना को देखा
इसके बाद गंगा बैराज से बिठूर जाने वाले रोड पर एटा से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश्वर सिंह के फॉर्म हाउस के बाहर शव फेंक दिया। इस दौरान तीनों शव का सिर ईंट से कूच रहे थे। चीख-पुकार सुन बगल वाले फॉर्म हाउस के गार्ड ने हत्याकांड को देख लिया और नवाबगंज थाने पर सूचना दी।
विवाद में हत्याकांड को दिया गया अंजाम
सूचना मिलते ही नवाबगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पहले अंकुर और फिर छापेमारी करके हत्यारोपी सूरज और ललित को अरेस्ट कर लिया। तीनों के कपड़े खून से सने हुए थे। प्राथमिक पूछताछ में तीनों ने नशेबाजी के दौरान हुए विवाद में हत्याकांड को अंजाम देने की बात कही है। तीनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
खून से सने मिले आरोपियों के कपड़े
एसीपी कर्नलगंज अकमल खान ने बताया कि देर रात की वारदात है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले एक हत्यारोपी और फिर उसकी निशानदेही पर तीनों को अरेस्ट कर लिया। पकड़े गए तीनों हत्यारोपियों के कपड़े और हाथ खून से सने हुए थे। ई-रिक्शा पर भी खून था। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।