फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Murder: ससुराल पहुंच पत्नी को पीटा, फिर पेट में चाकू मारकर की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Fri, 04 Oct 2024 07:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीसामऊ के द्वारिकापुरी में सुसराल पहुंचे पति ने चाकू मारकर पत्नी की हत्या कर दी। मायके वालों का कहना है कि पति दहेज को लेकर आए दिन मारपीट व प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सीसामऊ के द्वारिकापुरी बाजार में दहेज की मांग पूरी न होने से नाराज पति ने ससुराल पहुंचकर पहले पत्नी की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसके पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी। फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

सीसामऊ द्वारिकापुरी बाजार निवासी पूजा देवी ने बताया कि उनकी बेटी शिवानी (32) ने चार साल पहले बांसमंडी चौराहा के पास रहने वाले अमन से प्रेम विवाह की थी। जिससे डेढ़ साल का बेटा आयुष है। मां पूजा का आरोप है कि शादी के बाद से ही अक्सर अमन दहेज के लिए शिवानी को ताना मारता व प्रताड़ित करता था। विरोध पर उसके साथ मारपीट भी करता था।

इसकी शिकायत कई बार शिवानी ने अपनी मां से की थी। गुरुवार देर शाम शिवानी पति से बताए बगैर बच्चे के साथ ससुराल से मायके चली आई, तभी उसका पति अमन भी यहां पहुंच गया। आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही अमन और शिवानी में कहासुनी हो गई। इससे नाराज अमन ने पहले शिवानी की पिटाई कर दी। फिर उसके पेट में चाकू मार दिया।  बचाव करने में उसके हाथ और चेहरे पर भी गहरी चोटें आईं।

दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए दी थी तहरीर
वारदात के बाद अमन वैन से भाग निकला। शुक्रवार को शिवानी ने दम तोड़ दिया। मृतका की मां की सूचना पर फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। थाना प्रभारी हिमांशू चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को शिवानी की मां थाने पहुंची थी। उन्होंने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर देता था तलाक की धमकी
मां पूजा ने बताया कि अमन अक्सर उनकी बेटी से मारपीट करता था। यही नहीं दहेज की मांग पूरी ने आने पर वह शिवानी को तलाक देकर दूसरी शादी करने की धमकी देता था। इससे आजीज होकर वह कुछ माह पहले ही मायके आ गई थी। इसके बाद भी वह अक्सर शिवानी को काॅल कर गाली गलौज करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें