कानपुर में कल्याणपुर के मकड़ीखेड़ा में बेखौफ बदमाशों ने वार्ड 44 के भाजपा पार्षद विजय निषाद के भतीजे विशाल (20) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद सिर को ईंट से कुचल दिया। परिजनों ने ताऊ के बेटे विकास, सोनू, शैलेंद्र व राजेंद्र पर हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पार्षद ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10.30 बजे भतीजा विशाल घर में टीवी देख रहा था।
तभी विकास का फोन आने पर वह घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद इलाके के रहने वाले लोगों ने विशाल की हत्या की जानकरी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्यारोपियों का विशाल से पहले किसी बात को लेकर पहले विकास झगड़ा हुआ था। इसके बाद अचानक दोनों पक्षों में गाली गालौज शुरू हो गई। विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई।