फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गणेश प्रतिमाओं के सामने पहुंचा नगर निगम का बुलडोजर, मेयर ने तीन घंटे का दिया समय…बोलीं- अतिक्रमण हटेगा

Sat, 02 Aug 2025 04:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: निराला नगर में मेयर प्रमिला पांडेय के नेतृत्व में नगर निगम का बुलडोजर गणेश प्रतिमाएं हटाने पहुंचा, जिसके बाद मूर्ति कलाकारों ने उनके सामने गिड़गिड़ाकर गुहार लगाई। मेयर ने तीन घंटे का समय देकर फिलहाल के लिए कार्रवाई रोक दी।
विज्ञापन
मूर्ति कलाकारों से बात करतीं मेयर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के निराला नगर इलाके में फुटपाथ पर लगी गणेश प्रतिमाओं को हटाने के लिए आज मेयर प्रमिला पांडेय और नगर निगम का बुलडोजर पहुंचा। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया और मूर्ति बनाने व बेचने वाले कलाकार घबरा गए। एक महिला मूर्तिकार तो रोते हुए और हाथ जोड़कर बुलडोजर के सामने खड़ी हो गईं। मेयर के सामने मूर्ति कलाकारों ने गणेश पूजा तक का समय दिए जाने की गुहार लगाई।

विज्ञापन

काफी मान मनौव्वल के बाद मेयर ने उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए तीन घंटे का समय दिया। नगर निगम ने इस दौरान कई मूर्ति कलाकारों से यूजर चार्ज के नाम पर दो हजार रुपये की रसीद भी काटी। इस मामले पर मेयर प्रमिला पांडेय ने कहा कि फुटपाथ पर अतिक्रमण से लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। हालांकि, कलाकारों की परेशानी को देखते हुए उन्हें कुछ समय दिया गया है, ताकि वे अपनी प्रतिमाएं हटा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें