फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: छठ पूजा घाटों को चमकाने में दिन भर लगा रहा नगर निगम, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

Sat, 25 Oct 2025 09:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: छठ पूजा घाटों पर साफ-सफाई और लाइटिंग करने में गैंग जुटा रहा। नगर आयुक्त ने घाटों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
अरमापुर नहर छठ पूजा स्थल का निरीक्षण करते नगर आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर आयुक्त ने शनिवार को छठ पूजा घाटों का निरीक्षण किया। इस दाैरान उन्होंने सफाई व लाइटिंग के लिए लगातार गैंग लगाने के अफसरों को निर्देश दिए। वहीं नगर निगम अभियंत्रण, स्वास्थ्य और मार्ग प्रकाश विभाग का अमला दिनभर पूजा घाटों को चमकाने में लगा रहा। साथ ही कृत्रिम तालाब बनवाए जाते रहे।

विज्ञापन


नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने अर्मापुर नहर घाट और अटल घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों जगह साफ-सफाई व्यवस्था व मार्ग प्रकाश व्यवस्था का लिया और तैयारियों पर संतोष जाहिर किया। घाट के पास निर्माणाधीन गेट को रात में ही पूरा कराने के लिए कहा। साथ ही युद्ध स्तर पर सफाई कराने, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखने और अन्य कार्य समय से पूरे कराने के असफरों को निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक घाट पर डस्टबिन रखने और सफाई कर्मियों को ड्रेस में रहकर कार्य करने के लिए कहा।

इस दाैरान नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों से समस्याएं पूछीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए वह दायित्वों के प्रति सजग एवं तत्पर रहें। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता एसएफए जैदी, जोनल अधिकारी रविशंकर यादव, जोनल अभियंता आरके सिंह, जोनल स्वच्छता अधिकारी विजय शंकर शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन


जलकल विभाग ने लगाए टैंकर
जलकल विभाग के महाप्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी 26 छठ पूजा स्थलों में पानी के टैंकर लगवाए हैं। कृत्रिम तालाबों में भी पानी भराया जा रहा है।

पक्का छठ घाट - फोटो : अमर उजाला
गुलाब गार्डेन में बनाया गया पक्का छठ घाट
नगर निगम जोन पांच के अंतर्गत बर्रा विश्वबैंक स्थित गुलाब गार्डन में पक्का छठ पूजा घाट बनाया गया है। क्षेत्रीय पार्षद रेनू यादव ने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए पूजा स्थल का निर्माण कराया गया है ताकि लोग घर के पास में ही पूजा कर सकें। उन्होंने बताया कि यहां पर बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
छठ घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता की करें पुख्ता इंतजाम

छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने नगर निगम, जल निगम, केस्को, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों को नामित घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, सड़क मरम्मत, मोबाइल टॉयलेट, बैरिकेडिंग, पार्किंग और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रहें। कहा कि पब्लिक एड्रेस सिस्टम का संचालन एक ही बिंदु से हो ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। प्रमुख घाटों पर संयुक्त कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए जहां से सीसीटीवी कैमरों और ध्वनि प्रसारण प्रणाली की निगरानी की जा सके। अपर जिलाधिकारी (नगर) को सिविल डिफेंस वार्डन की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग को घाटों पर एबुंलेंस की तैनाती रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई तय है। यहां पर एसडीएम सदर अनुभव सिंह, अपर नगर आयुक्त आवेश खान, नगर स्वास्थ्य अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें