फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा मोतीझील, हंसराज रघुवंशी ने बांधा समां

Sun, 25 Jan 2026 11:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हंसराज रघुवंशी ने बांधा समां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोतीझील मैदान में रविवार को भक्ति, श्रद्धा और सनातन चेतना का विराट दृश्य देखने को मिला, जब प्रख्यात भजन गायक हंसराज रघुवंशी की भजन संध्या में हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। रात्रि के समय पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष और शिवभक्ति के रंग में रंग गया।
विज्ञापन


इस दौरान हंसराज रघुवंशी ने मेरा भोला है भंडारी, करे नंदी की सवारी, शिव समा रहे मुझमें, लागी मेरी तेरे संग लगन, भोले, भोलेनाथ की शादी है और परदेसी रे, परदेसी जैसे लोकप्रिय शिव भजनों की प्रस्तुति दी। जैसे-जैसे भजन आगे बढ़े, श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए और पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

 
Trending Videos

हंसराज रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव की आराधना से ओत-प्रोत इन भजनों ने युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों को एक सूत्र में बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की दृष्टि से व्यापक इंतजाम नजर आए।
विज्ञापन

हंसराज रघुवंशी ने बांधा समां - फोटो : अमर उजाला
भजन संध्या का आयोजन मित्तल परिवार की ओर से कराया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रोताओं की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक बेरी रहे। इनके साथ प्रांत संघचालक भवानी भीख तिवारी, सुनील मित्तल, संजय मित्तल, मनीष राय समेत बड़ी संख्या में भजन प्रेमी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें