फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ‘ममता पर भारी समलैंगिक प्यार’, तीन बच्चों की मां को युवती से हुआ प्यार, परिवार को भी ठुकराया, पढ़ें मामला

Fri, 18 Sep 2026 12:16 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की मां और एक युवती के बीच समलैंगिक संबंधों का मामला सामने आया है। मायके से 10 दिनों से लापता महिला पनकी में एक युवती के साथ किराए के कमरे में पाई गई।
विज्ञापन
महाराजपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में तीन बच्चों की मां और युवती के बीच समलैंगिक संबंध का मामला सामने आया है। प्रकरण महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मायके से 10 दिनों से लापता महिला पनकी में एक युवती के साथ मिली तो हकीकत सामने आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया था कि उसकी बेटी कुछ दिन पहले ही यहां अपने मायके तीन बच्चों को लेकर आई थी।

विज्ञापन

इसके बाद छह सितंबर से लापता है। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश की तो वह पनकी में अपने से कम उम्र की युवती के साथ मिली। दोनों किराये के एक कमरे में रह रहीं थीं। पुलिस दोनों के अलावा सरसौल के एक युवक को लेकर महाराजपुर थाने पहुंची तो महिला ने घर जाने से इन्कार कर दिया। वह अपने बच्चों को भी साथ नहीं रखना चाहती है।

विज्ञापन

सभी की सहमति के बाद किया जाएगा कोई फैसला
पुलिस ने बताया कि दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। अब महिला उसी युवती के साथ रहना चाहती है। महिला की हरकत से गुस्साए उसके मायके वाले भी बच्चों को उसके साथ भेजने के लिए तैयार नहीं है। थाना प्रभारी जर्नादन सिंह ने बताया कि मामला समलैंगिक संबंधों का है। फिलहाल महिला के पति को भी बुलाया गया है। सभी की सहमति के बाद कोई फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें