एक सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने की मांग
इससे उक्त छोटे मार्ग के द्वारा देहरादून और हरिद्वार उत्तराखंड जाने के लिए मात्र आठ से नौ घंटे में पहुंचा जा सकता है। इससे कानपुर और आसपास के लाखों लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में यात्रियों को दिल्ली अथवा लखनऊ जैसे बड़े जंक्शनों से भी मजबूरी में जाना पड़ता है, जिससे समय, धन और श्रम की अनावश्यक हानि होती है। विधायक ने मांग की कि कानपुर से देहरादून के लिए बिल्हौर, कन्नौज, फर्रुखाबाद एवं शाहजहांपुर होते हुए छोटे रेल मार्ग के माध्यम से एक सीधी रेल सेवा प्रारंभ की जाए।
शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा
इससे न केवल कानपुर बल्कि इन सभी जनपदों के लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा। यह रेल सेवा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन, धार्मिक यात्रा एवं पारिवारिक संस्कारिक आवश्यकताओं के लिए उत्तराखंड आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। विधायक ने उक्त मांग पत्र की एक प्रति कानपुर नगर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद रमेश अवस्थी को भी देकर अनुरोध किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विधायक को विश्वास दिया कि रेल मंत्रालय इस जनहितकारी मांग पर गंभीरता से विचार करेगा और शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।