कानपुर में पनकी धाम स्टेशन और माल गोदाम में रेल लाइनें बढ़ाने का कार्य स्वीकृत हो गया है। उतर-मध्य रेलवे की गति शक्ति यूनिट यह कार्य कराएगी। पनकी धाम पर चार लाइनें होने से ट्रेनों का आवागमन अधिक हो सकेगा। माल गोदाम से अधिक मालगाड़ी की आवाजाही भी हो सकेगी। पिछले साल मंडल रेलव प्रबंधक, प्रयागराज रजनीश अग्रवाल शहर आए थे।
उन्होंने पनकी धाम स्टेशन और माल गोदाम का निरीक्षण किया था। तब उन्होंने यहां रेलवे लाइनें बढ़ाने पर जोर दिया था। इसके बाद ही उत्तर-मध्य रेलवे ने इस पर कार्य शुरू किया। रेलवे की गति शक्ति यूनिट यह कार्य करा रही है। इसके तहत भाऊपुर से पनकी होते हुए जीएमसी यार्ड तक चौथी रेलवे लाइन डाली जा रही है। इससे पनकी धाम पर और ट्रेनें शिफ्ट करने में आसानी रहेगी।