फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बंधक बनाकर नाबालिग से दुष्कर्म, इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी दोनों में दोस्ती

Wed, 07 Jun 2023 12:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

यूपी के कानपुर देहात में बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में रसूलाबाद क्षेत्र की किशोरी की कानपुर नगर के एक युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई। इसके बाद युवक किशोरी को फुसलाकर कानपुर ले आया और एक कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी को 30 मई को खोज लिया। रविवार को रसूलाबाद क्षेत्र से आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी युवक बिधनू का रहने वाला लवकुश है। 10 अप्रैल को लवकुश बाइक से साथी के साथ रसूलाबाद पहुंचा और किशोरी को फुसलाकर नौबस्ता गल्लामंडी ले आया। इसके बाद एक कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। किसान की तहरीर पुलिस ने लवकुश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को खोज लिया, लेकिन लवकुश फरार था।

रविवार की शाम पुलिस ने रसूलाबाद दहेलिया मोड़ के पास से लवकुश को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रामगोविंद मिश्रा ने बताया कि मामले में दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई हैं। आरोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें