फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: नेशनल हाईवे पर बीयर से भरा ट्रक पलटा, राहगीरों ने लूटी बोतलें, पुलिस ने लोगों को खदेड़ा

Tue, 06 Jun 2023 11:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

कानपुर देहात में चौबेपुर के पिपरी गांव के पास एक बीयर लदा ट्रक पलट गया। ट्रक में लदे बीयर के गत्ते सड़क पर फैल गए। मामले की जानकारी मिलते ही गांव के लोग और राहगीरों के बीच बीयर लूटने की होड़ मच गई।
 
विज्ञापन
सड़क पर पलटा पड़ा ट्रक और फैली पड़ी बीयर की बोतलें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौबेपुर में नेशनल हाईवे पर पिपरी गांव के पास बीयर से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में चालक मामूली रुप से घायल हुआ है। उधर, ग्रामीणों को बीयर की गाड़ी पलटने की भनक लगी तो मौके पर पहुंचकर लूटपाट मचा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और आबकारी टीम ने किसी तरह ग्रामीणों को खदेड़ा।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर अलीगढ़ से उन्नाव के लिए बीयर से भरा ट्रक जा रहा था। नेशनल हाईवे पिपरी गांव के पास जैसे ही तेज रफ्तार ट्रक पहुंचा अचानक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक का गाड़ी से नियंत्रण हट गया। जिससे ट्रक पलट गया। हादसे में कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ मोहल्ला निवासी चालक सुरेश घायल हो गए।

लोग सड़क पर फैली बीयर की बोतलें लूटने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस और आबकारी टीम ने डंडे फटकार कर ग्रामीणों को भगाया। वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि पुलिस के तत्काल पहुंच जाने से ग्रामीण किसी तरह की लूटपाट नहीं कर सके। सारा माल सुरक्षित रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें