http://
धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के मुताबिक पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में दो युवक बाइक से आते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने चेहरा ढका हुआ है। एक आरोपी ऑटो में आग लगाकर फरार हो जाता नजर आ रहा है। घटना की रात यूपी 112 को कॉल कर जानकारी दी। अगले दिन थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। मंगलवार को एफआईआर हो जाएगी।