फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कैबिनेट मंत्री के कॉलेज में फंदे पर लटका मिला बच्ची का शव, चौकीदार ने बुलाई पुलिस…लापता नानी की तलाश

Tue, 20 Jan 2026 02:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर के एक बंद डिग्री कॉलेज में बच्ची का शव फंदे पर लटका मिला है। घटना के बाद से साथ रह रही नानी लापता है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर में पतारा स्थित बरनाव मोड़ पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के बंद पड़े कॉलेज में नानी के साथ रह रही नौ वर्षीय बच्ची का शव सोमवार रात कमरे में फंदे पर लटकता मिला। चौकीदार ने इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। घटना के बाद से बच्ची की नानी लापता है।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कानपुर के बाबूपुरवा निवासी मंजीत सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी लक्ष्मी की पहली शादी से एक बेटी वैष्णवी उर्फ रानी थी। वह अपनी नानी ममता के साथ बरनाव मोड़ पर बंद पड़े कैबिनेट मंत्री के बाबा बैजनाथ डिग्री कॉलेज में रहती थी।

विज्ञापन

http://

पुलिस लापता नानी की तलाश कर रही है पुलिस

ममता कॉलेज में रहकर देखरेख करती है। मंजीत ने बताया कि कॉलेज के चौकीदार कामता का फोन आया और उन्हें बेटी के फंदे पर लटकने की सूचना मिली।  वह पत्नी के साथ कॉलेज पहुंचे। वहां नानी मौके पर नहीं मिली है और उनका फोन भी स्वीच ऑफ बता रहा। उधर, चौकीदार की सूचना पर थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस लापता नानी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें