फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दुग्ध वाहन और ऑटो में टक्कर, चालकों में चले लात-घूंसे, होमगार्ड से भी की बदसलूकी, एक घंटे लगा जाम

Wed, 24 Dec 2025 09:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नजीराबाद में नशे में धुत ऑटो चालक ने टक्कर के बाद बीच सड़क हंगामा किया, जिससे एंबुलेंस सहित दर्जनों वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस सीसीटीवी के जरिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
दुग्ध वाहन और ऑटो चालक में चले लात-घूंसे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नजीराबाद थाना क्षेत्र के सरोजनीनगर चौराहे पर मंगलवार सुबह ऑटो और दुग्ध वाहन में टक्कर हो गई। नशे में धुत चालक ने ऑटो को बीच सड़क पर तिरछा खड़ा कर दिया। इसके बाद ऑटो चालक और दुग्ध वाहन के चालक के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इससे वहां से गुजर रही एंबुलेंस, कैश वैन समेत कई वाहन जाम में फंस गए। होमगार्ड ने रोकने की कोशिश की, तो दोनों ने उससे भी धक्का-मुक्की की।

विज्ञापन

बीचबचाव के बाद दोनों अपने वाहन लेकर चले गए। जवाहरनगर के अमरनाथ दुबे दुग्ध वाहन के चालक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह गुमटी से वाहन लेकर कालपी रोड होते विजयनगर जा रहे थे। गुमटी में उनके आगे शराब के नशे में ऑटो लेकर चल रहा चंद्रनगर निवासी धीरज साइड नहीं दे रहा था। सरोजनीनगर चौराहे पर ऑटो में टक्कर हो गई। इसे लेकर ही दोनों में विवाद हुआ था।

विज्ञापन

दुग्ध वाहन और ऑटो चालक में चले लात-घूंसे - फोटो : amar ujala
http://

सीसीटीवी कैमरे दिखाए जाएंगे

किसी तरह वहां से निकले, तो ऑटो चालक ने चेन फैक्टरी चौराहे के आगे बीच सड़क ऑटो लगाकर रोक लिया। करीब एक घंटे तक सड़क पर ड्रामा चला। इससे सड़क पर जाम लगा रहा। नजीराबाद थाने के एसएसआई ज्ञानेश कुमार सिंह ने बताया कि थाने में कोई सूचना नहीं आई। फिर भी सीसीटीवी कैमरे दिखाए जाएंगे। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें