फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Metro: टनल में आमने-सामने दौड़ीं दो ट्रेनें, स्वचालित ब्रेकिंग सिस्टम ने दिखाई ताकत, खुद ही रुक गईं

Wed, 27 May 2026 11:41 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर मेट्रो के सेंट्रल-नौबस्ता सेक्शन पर स्वचालित ब्रेकिंग प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया। 80 किमी/घंटा की गति से चल रही दो ट्रेनों का कॉलिजन टेस्ट बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के सफलतापूर्वक पूरा हुआ, जिससे मेट्रो की सुरक्षा प्रणाली पर मुहर लग गई है।
विज्ञापन
परीक्षण के दौरान आमने-सामने आकर खुद रुकीं दो मेट्रो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर सेंट्रल-नौबस्ता पर मंगलवार को मेट्रो ट्रेनों की स्वचालित ब्रेकिंग प्रणाली का परीक्षण किया गया। टनल में एक ही लाइन पर दो ट्रेनें आमने-सामने चलाई गईं। इन ट्रेनों की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। दोनों ट्रेनें निर्धारित 20 मीटर की दूरी पर खुद ही रुक गईं। यह कॉलिजन टेस्ट बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

विज्ञापन

कॉरिडोर-1 (आईआईटी - नौबस्ता) के कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता सेक्शन पर यात्री सेवाएं शुरू होनी हैं। इससे पहले सिग्नलिंग, ट्रैक और इलेक्ट्रिकल जैसे विभिन्न विभागों के परीक्षण पूरे किए जा रहे हैं। सिग्नलिंग विभाग के अपर महाप्रबंधक दीपक पांडेय इस परीक्षण में उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने लो-हाई स्पीड, स्पीड ब्रेकिंग टेस्ट और टक्कर परीक्षण के गहन विश्लेषण पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें