फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर मेट्रो को मंजूरी इसी माह!

Sat, 03 Sep 2016 10:13 PM IST
आदर्श त्रिपाठी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट
विज्ञापन
कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट को इसी माह शहरी विकास मंत्रालय की मंजूरी मिल सकती है। मंत्रालय में मेट्रो के संबंध में इसी माह में बैठक प्रस्तावित है। केडीए अधिकारियों को इस बैठक में कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट पर मंत्रालय की मंजूरी मिल जाने की पूरी उम्मीद है। केडीए अधिकारियों ने बैठक में प्रभावी तरीके से प्रोजेक्ट की पैरवी करने की तैयारी भी कर ली है।
विज्ञापन

कानपुर मेट्रो के लिए केडीए ने अब तक सारी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। जुलाई में तैयार क्विक स्टडी रिपोर्ट को मेट्रो की डीपीआर में शामिल भी किया जा चुका है। अब सिर्फ सैद्धांतिक मंजूरी मिलनी बाकी है। कानपुर मेट्रो का पहला रूट आईआईटी से नौबस्ता और दूसरा सीएसए से बर्रा-2 तक निर्धारित है। मेट्रो ट्रैक का निर्माण रोड के सेंट्रल वर्ज के साथ ही अंडरग्राउंड भी किया जाना है। मंजूरी के बाद मंत्रालय, रेलवे, पर्यावरण और वन विभाग की एनओसी लेने की प्रक्रिया शुरू होगी।
केडीए वीसी जयश्री भोज ने बताया कि मेट्रो के लिए जरूरी 16 में से 12 विभागों की एनओसी मिल गई है। इसी माह शहरी विकास मंत्रालय में मेट्रो प्रोजेक्ट के संबंध में बैठक प्रस्तावित है। इसमें प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अक्तूबर में लोकार्पण की तैयारी
शहर में सीएम से मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास कराने की भी रूपरेखा बनने लगी है। प्रशासनिक स्तर पर यह चर्चा का विषय बना रहा। सितंबर में यदि प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल जाती है तो अधिकारी अक्तूबर में मेट्रो का शिलान्यास करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें