फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: टीवी पर नहीं, ग्रीनपार्क में ही दिखेगा मुकाबला, टिकटों के लिए उमड़ी भीड़

Sun, 28 Sep 2025 09:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे दर्शक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच 30 सितंबर से 5 अक्तूबर तक खेले जाने वाले तीन वनडे मैचों का इस बार लाइव प्रसारण टीवी और मोबाइल पर नहीं होगा। ऐसे में ग्रीनपार्क स्टेडियम ही दर्शकों के लिए मुकाबले का असली मजा प्रदान करेगा। सीरीज के टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने बताया कि दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टिकट की कीमतें बेहद किफायती रखी गई हैं। टिकटें ऑनलाइन बुक माय शो के साथ-साथ शहर के सात काउंटरों से भी खरीदी जा सकती हैं। स्टेडियम में दर्शकों के अनुभव को और रोमांचक बनाने के लिए डिजिटल स्कोर बोर्ड और डीजे प्लेटफॉर्म की व्यवस्था की गई है, ताकि मैच का आनंद आईपीएल जैसी ताजगी के साथ उठाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैंडमार्क पहुंचे भारतीय ए टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर - फोटो : अमर उजाला
इस बार भारतीय-ए टीम में कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ एशिया कप में धूम मचा चुके अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और अर्शदीप सिंह जैसे स्टार खिलाड़ी खेलेंगे। इन्हें देखने का मौका सिर्फ स्टेडियम में ही मिलेगा।

टिकट की दरें
100 रुपए- सी स्टाल, बी जनरल
200 रुपए- सी बालकनी
250 रुपए- पवेलियन ग्राउंड
499 रुपए- वीआईपी पवेलियन, पवेलियन बालकनी

शहर के टिकट काउंटर
ग्रीन पार्क स्टेडियम, बाटू टेलीफोन प्वाइंट (गोविंद नगर और लाजपत नगर), यूनिसेफ मोबाइल (लालबंगला), स्माइल स्टोर (बिरहाना रोड), हीरा टेलीकम्युनिकेशन (कल्याणपुर), ड्रीम्स टेलीशॉप (यशोदा नगर)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें